मंडी। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ जिला इकाई की बैठक में पैरा अध्यापकों की तर्ज पर नियमितीकरण की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि अगस्त 2016 में सभी पैट अध्यापकों ने एनसीटीई के मापदंडों के अनुसार प्रशिक्षण पूरा कर लिया। इसके बावजूद राज्य सरकार पैट अध्यापकों को नियमित करने में आनाकानी कर रही है। इससे पैट शिक्षकों में सरकार के प्रति भारी रोष पनप रहा है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील ठाकुर ने की। बैठक भीमाकाली मंदिर परिसर भ्यूली में आयोजित की गई। अध्यक्ष ने कहा कि सहायक अध्यापकों की नियुक्ति वर्ष 2003 से 2007 तक प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों के स्कूलों में की गई थी। 2010-12 में प्रदेश की विभिन्न डाइटों से दो वर्षीय प्रशिक्षण प्राप्त किया था, जिसे सरकार ने वर्ष 2012 में रद्द कर दिया था। इसके उपरांत दोबारा सरकार ने एनआईओएस के माध्यम से दो वर्षीय डीएलएड करवाया था। 26 अगस्त 2017 को सरकार द्वारा पैरा शिक्षकों के नियमितीकरण का संघ स्वागत करता है तथा सरकार से पैरा अध्यापकों की तर्ज पर प्राथमिक अध्यापकों को नियमित करने की मांग उठाई गई। अन्यथा प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ रोष रैली निकालने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें रमेश चंद को उपाध्यक्ष, पूर्ण चंद संगठन मंत्री चुने गए। बैठक में गुुलाब सिंह, सतीश सक्सेना, दीपक गुप्ता, महेंद्र ठाकुर, हेम चौहान, लाभ सिंह, हरीश सैणी, देवेंद्र ठाकुर, रमेश चंद, मेाहर सिंह, श्रवण कुमार, जीवन लाल, वंदना देवी, रंजना, भाग सिंह सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।