फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मानकों पर खरे नहीं उतरे 15 सैंपल, खाद्य तेल को मौके पर किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि मेले में विभाग ने भरे खाद्य पदार्थों के 252 सैंपल
विज्ञापन

तेल, पानी, सौस और जूस के भरे थे सैंपल, निरीक्षण अभियान जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान मंडी के पड्डल मैदान से सात दिवसीय मेले में लोगों को गुणवत्तायुक्त और शुद्ध खाद्य पदार्थ परोसने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने 252 खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे। इनमें तेल, पानी, सौस और जूस के सैंपल शामिल हैं। 241 सैंपल सही पाए गए हैं जबकि 15 सैंपल मानकों पर खरे नहीं पाए गए हैं। 15 खाद्य तेल के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें अधिक तलाई की जा चुकी थी। विभागीय दल ने तेल को मौके पर ही नष्ट करवाया है। विभाग ने कारोबारियों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ परोसने के निर्देश दिए हैं। महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी के पड्डल मैदान में सजाए गए मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल जांच वैन मुस्तैद है। विभागीय निरीक्षण भी जारी है। बता दें कि मेले के दौरान खाद्य सामग्रियों के स्टॉल सजे हुए हैं। सिड्डू, मोमो, जूस, पानी भी बेचा जा रहा है। इनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ही विभागीय टीम मोबाइल जांच वैन मेला मैदान में खड़ी की है और रोजाना जांच की जा रही है। उधर, विभागीय सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें