मंडी शहर में झमाझम बारिश के बाद गंतव्य को जाते हुए लोग। संवाद
मंडी। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार सायं करीब सवा पांच बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के पानी से शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए बनाई नालियां अवरुद्ध होने से पानी नालियों के बजाय सड़क पर बहने लगा। लोगों को दुकानों और अन्य स्थानों पर खड़े होकर बारिश थमने का इंतजार करना पड़ा। नगर निगम के सुहड़ा वार्ड और साथ लगते पैलेस कालोनी वार्ड में भी सड़कें और गलियां पानी से लबालब हो गईं।