उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे की जांच 18 को
मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उम्मीदवारों की ओर से किए गए चुनावी व्यय की तीसरी जांच 18 मई को की जाएगी। पहले व्यय की जांच के लिए 17 मई की तारीख तय की गई थी, जिसे बदल कर अब 18 मई किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक सुरेश लखावत व्यय से संबंधित दस्तावेजों की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया में उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की ओर से आय-व्यय के दस्तावेजों और रजिस्ट्रों का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 मई को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में प्रात: 9 से 1:30 बजे तक भाजपा, कांग्रेस, सीपीआईएम, बसपा, स्वाभिमान पार्टी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक, राष्ट्रीय आजाद मंच, अम्बेदकारी पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवारों की ओर से आय और चुनावी व्यय दस्तावेजों का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर दो से सायं छह बजे तक भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अलावा समस्त आजाद उम्मीदवारों के आय-व्यय के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।