सियून स्कूल में होगी छात्रा वर्ग की खेलें
पधर (मंडी)। द्रंग खंड द्वितीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय उच्च विद्यालय सियून, जबकि छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय उच्च विद्यालय गवाली में होगी। यह निर्णय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला में अंडर-14 द्रंग खंड स्तरीय द्वितीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए आयोजित बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता उरला स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण वर्मा ने की। इसमें समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों और शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य ने समस्त पाठशालाओं से आए पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पर भी चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी।