फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। सराज घाटी की शिकावरी पंचायत में शादी से लौट रहे एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान तोता राम निवासी गुनास डाकघर शिकावरी तहसील थुनाग के रूप में की है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ मनोज वालिया ने घटना की पुष्टि की है। तोता राम तांदी में शादी समारोह में गया हुआ था। धाम खाने के बाद जब वह अपने घर गुनास लौट रहा था तो रास्ते में उसका पांव फिसल गया और वह खाई में गिर गया। खाई में गिरने के बाद जब लोगों ने उसे गिरा पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ मनोज वालिया ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें