फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल के कुणी गांव में घास काट रही महिला गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। पशुओं का चारा काटते समय एक महिला अचानक ढांक से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लडभड़ोल लाया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पालमपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार लडभड़ोल क्षेत्र के कुणी निवासी दुर्गा देवी पत्नी जोगेंद्र सिंह दोपहर के समय पशुओं को चारा लाने के लिए पहाड़ी पर घास काट रही थी। अचानक पैर फिसलने से वह करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का पता चलने पर आस पास के लोगों ने दुर्गा देवी को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लडभड़ोल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने महिला की हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पालमपुर रेफर कर दिया है। सीएचसी लडभड़ोल में तैनात डॉ. मनीषा ने बताया कि दुर्गा देवी को सिर, पीठ और टांग में चोटें आई हैं। इसके चलते उसे उपचार के लिए पालमपुर अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें