नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल के डिंपल उपध्याय और विक्रांत ठाकुर ने अंडर-19 जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड पर निशाना साधा है। डिंपल उपाध्याय शिमला तथा विक्रांत ठाकुर ओपन ट्रॉयल के लिए सोलन गए थे। दोनों ने ही स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य जगजीत सिंह राणा ने दोनों मेधावी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है। दोनों ही प्रतिभागी 11 दिसंबर से चंडीगढ़ में नेशनल भी खेल रहे हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि नेशनल जीत कर आने पर स्कूल में दोनों खिलाड़ियों को भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने दूसरे बच्चों को भी पढ़ने के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।