सुंदरनगर (मंडी)। शिवालिक पब्लिक स्कूल धांरडा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता ई. देवी राम चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सामाजिक जागरण मंच नाचन के अध्यक्ष दर्शन लाल, सहायक अभियंता प्रभू राम कौंडल, सेवानिवृत्त तहसीलदार कर्म सिंह ठाकुर और मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक प्रकाश बंसल विशेष अतिथि के रूप से शामिल हुए। प्रधानाचार्य मीना देवी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि देवी राम चौहान ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने और नशे जैसी कुरीतियों से स्वयं और दूसरों को दूर रहने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। समारोह में मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें अदिती, पियूष, राधिका, मयंक, आदित्य, अंकिता, विशाल, आदर्श धीमान, सोनिका, विनय, मल्लिका, प्रीधी, कनिका, भावेश, तनिशा, एंजल, पियूष, शानवी, भानूजा, समर, तनिशा, हिम्मत, कार्तिक, भीम सिंह, कर्म सिंह, शिवागी, यशिता, शुभम, तान्या, शिवांशी, सौर्य, सोमेल, जानवी, आशीष, अभिषेक, आर्यन, स्नेहा, आर्यन, कपिल, नैंसी, पंकज, मुस्कान, नंदिनी, इशिता, रिया, पूर्व, निर्मला, विवेक, परीक्षित, आदित्य, मानसी ठाकुर, शिवांश, रीतिका, अजय, दिव्या कश्यप, अनिल, रितिका, तमन्ना, दीपक, निखिल शामिल रहे। खेल गतिविधियों में अव्वल रहने पर सुमन, सौर्य, दिव्या, मंयक, पियूष, तानिया, शानवी, तनिशा, प्राची, विनय, रिया, इशिता, शिवांश और सुभम को सम्मानित किया। समारोह में मान सिंह ठाकुर, धर्म सिंह ठाकुर, बालक राम, सुखदास, सोनिया धीमान, बिमला देवी, बीना देवी, चेतना कुमारी, कविता और ओमा देवी आदि अन्य मौजूद रहे।