सुंदरनगर (मंडी)। महादेव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ जमीन के कब्जे को लेकर जाली दस्तावेज बनाने पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़ी निवासी यादविंद्र कुमार पुत्र योगराज ने बीएसएल थाना में दर्ज अपनी प्राथमिकी में कहा है कि कर्म सिंह ने एक जमीन के कब्जे को लेकर झूठे दस्तावेज बना कर उसके साथ धोखाधड़ी की है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।