फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साक्षात्कार 22 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। विकास खंड में 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा 5 सहायिकाओं के पदों के लिए साक्षात्कार 22 मई को होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग जय कुमार गुप्ता ने बताया कि करसोग विकास खंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 22 को उपमंडलाधिकारी नागरिक करसोग के कार्यालय में होंगे। इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र रहेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता जमा-2, आयु सीमा 21 से 45 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 35 हजार से अधिक न हो तथा आय प्रमाण पत्र तहसीलदार के कार्यालय की ओर से जारी किया हुआ होना चाहिए। आवेदक आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र की स्थायी निवासी तथा एक जनवरी, 2018 के पंचायत रिकार्ड के अनुसार परिवार रजिस्टर में दर्ज होनी चाहिए। जबकि, आंगनबाड़ी सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा शेष पात्रता की शर्तें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जैसी ही होंगी। ग्राम पंचायत मशोग के आंगनबाड़ी केंद्र मशोग, ग्राम पंचायत कांडी सपनोट के शंश, ग्राम पंचायत सोरता के बणी, ग्राम पंचायत महोग के भंदल, ग्राम पंचायत कांडी-सपनोट के कांडी, ग्राम पंचायत ठाकुरठाना के सोमाकोठी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए ग्राम पंचायत संविधार के जस्सल, ग्राम पंचायत मैहंडी के कोट, ग्राम पंचायत तत्तापानी के ठोगी, ग्राम पंचायत सानना के कांणी मंदलाह तथा ग्राम पंचायत सराहन के चैख्वा में सहायिकाओं के पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। आवेदक अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस को व्यक्तिगत या दूरभाष नंबर 01907-222252 पर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें