मंडी। राज्य महिला आयोग अपना प्रतीक चिह्न (लोगो) तैयार करना चाहता है। इसलिए इच्छुक व्यक्ति इस आयोग की गतिविधियों से संबंधित प्रतीक चिह्न बनाकर 20 अप्रैल तक आयोग की वेबसाइट पर भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि तक प्राप्त लोगो की प्रविष्टियों की जांच और चयन निर्धारित समिति द्वारा किया जाएगा तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों पर चयनित प्रतीक चिह्नों के उपयोग संबंधी अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेंगे। प्रथम चयनित चिह्न का प्रयोग आयोग की ओर से लोगो के रूप में तथा अन्य दो का प्रयोग अन्य गतिविधियों के लिए किया जाएगा। सर्वोत्तम प्रतीक चिह्न भेजने वाले व्यक्ति को 11 हजार, द्वितीय स्थान पर 51 सौ तथा तृतीय स्थान पर रही प्रविष्टि को 31 सौ की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी अपना नाम, पता, पहचान पत्र की छायाप्रति, बैंक का नाम, शाखा और खाता संख्या ई. मेल के माध्यम से आयोग को भेज सकते हैं।