फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड में गंदगी और अव्यवस्था को लेकर बिफरे परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर बस स्टैंड में गंदगी पर भड़के परिवहन मंत्री
विज्ञापन

फर्श को पक्का करने के दिए निर्देश
गोविंद ठाकुर ने पेयजल व्यवस्था भी जांची
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोमवार को अचानक सुंदरनगर के बस स्टैंड और हिम काष्ठ डिपो धनोटू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड में फर्श की खस्ता हालत पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर ही बस स्टैंड का फर्श जल्द पक्का करने के निर्देश दिए और बस स्टैंड परिसर में बेतरतीब ढंग से खड़ी सरकारी और निजी बसों पर कड़ा नोटिस लिया। परिवहन मंत्री ने बस स्टैंड में फैली गंदगी को तुरंत हटाने के साथ-साथ यहां पर रोजाना नियमित तौर से सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड किसी भी शहर के लिए एक आइना होता है, जो वहां पर रहने वालों लोगों के रहन-सहन को भी दर्शाता है। अगर बस स्टैंड ही गंदा होगा तो बाहर से आने वालों लोगों में शहर के प्रति अलग ही नकारात्मक भावना पैदा होगी। उन्होंने बस स्टैंड में पेयजल व्यवस्था और वर्कशाप का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र संगठन एबीवीपी की मांग पर स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों को बसों में बैठाने और उनके साथ बेहतर व्यवहार करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सवारियों के साथ भविष्य में अगर अभद्र व्यवहार की शिकायत आई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परिवहन मंत्री ने इस मौके पर चालक-परिचालक के विश्राम रूम में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वन और परिवहन मंत्री ने धनोटू स्थित हिम काष्ठ डिपो का भी दौरा किया। उन्होंने वन निगम डिपो के कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना तथा उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें