फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार में तेंदुए ने 16 बकरियों को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। क्षेत्र की देवधार पंचायत के धार गांव में जंगल में चरने गई 16 बकरियों को तेंदुए के झुंड ने हमला कर शिकार बनाया है। जबकि, मौके पर तेंदुए का एक शावक भी मरा हुआ मिला है। मामले में वन विभाग ने तेंदुए के शावक के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धार निवासी चित्र सिंह अपनी 41 बकरियों को जंगल में चराने के लिए ले गया था। इसी दौरान तेंदुए के एक झुंड ने बकरियों पर हमला कर दिया और 16 बकरियों को मार दिया। जिसमें 4 बकरियों के शव मिल सके हैं। चित्र सिंह ने कहा कि तेंदुए के हमले से लगभग 16 बकरियां का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से उचित सहायता प्रधान करने की मांग की है। उधर, वन विभाग के आरओ चंद्रदत्त ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रभावितों परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें