अमर उजाला ब्यूरो
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में अनिल कुमार तहसीलदार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य होशियार सिंह ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह में शिक्षा खेलकूद और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इनमें रीना ठाकुर, हेम दत्त, योगेश्वर ठाकुर, प्रवीण दुग्गल, तिलक राज, पुष्प राज, प्रवीण शर्मा, महेंद्र, उमेश शर्मा, प्रीतम कुमार, मनीष चौहान, नीलम ठाकुर, आस्था शर्मा, खेम राज, बलबीर सोनी, विपुल कुमार, रोहित शर्मा, ललित, खुशवंत विशाल, काजल रानी, खुशाल चंद, सुनीता देवी, चांदनी ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, मनीषा, यमुना सीमा देवी, निशा, तरुणा देवी, गरिमा ठाकुर, चांदनी चौहान, प्रेम शर्मा, योग राज, खेम राज, अर्चना भारती, विद्या ठाकुर, मनीष ठाकुर, टीना ठाकुर, मनीष ठाकुर, अखिल शर्मा, मितुल कुमार, सीता देवी आदि छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा। पंचायत प्रधान चंपा देवी ने बच्चों को दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। इसके अलावा स्थानीय निवासी अतुल शर्मा ने बच्चों को उनके कार्यक्रम से खुश हो कर ग्यारह हजार रुपये की राशि भी दी। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान संदीप शर्मा, प्रेम सिंह, चमन लाल ठाकुर, संजीव शर्मा, यशवंत शर्मा, पवन कुमार, नवल किशोर, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।