पंडोह (मंडी)। जिलास्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल शिवावदार के जयदेव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पिछलों दिनों जिला अंडर-19 की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल शिवावदार के छात्र ने यह उपलब्धि हासिल की। अब जयदेव राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेगा जोकि सीसे बाल स्कूल धर्मशाला में 27 और 28 नवंबर को धर्मशाला में आयोजित होगी। जयदेव का स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य रीना चांदला ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने जयदेव और शारीरिक शिक्षिका अहल्या देवी को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर बधाई दी। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। यह जानकारी पाठशाला की प्रवक्ता चंपा ने दी।