फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कल्याण अधिकारी ने मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी )। विस क्षेत्र जोगिंद्रनगर में वयोवृद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से लोगों के घर-द्वार जाकर उन्हें मतदान के बारे में बताया गया। जोगिंद्रनगर के तहसील कल्याण अधिकारी विक्रांत मोहन जग्गा ने एसडीएम और निर्वाचन अधिकारी दीप्ति मंढोत्रा की ओर से जारी मतदान अनुरोध पत्र लोगों को सौंपे गए। विक्रांत मोहन ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी वयोवृद्ध व वरिष्ठ नागरिक मतदान के लिए अवश्य पहुंचें और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनें। इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी जग्गा की ओर से घर-द्वार जाकर क्षेत्र के वयोवृद्ध अति वरिष्ठ नागरिकों के फार्म लिए गए और कुछ मामलों का भी मौके पर ही निवारण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत विक्रांत मोहन ने उपमंडल के गांव सैंथी खोलू की 102 वर्षीय छांगी देवी, ददौण भड़ोल के 100 वर्षीय मुनी लाल, चुगा गांव के 102 वर्षीय बाबा राम कुमार दास, ग्वाला के 108 वर्षीय परमाराम, सैंथल पड़ैन के 102 वर्षीय वीर सिंह सहित अन्य अति वरिष्ठ नागरिकों से मतदान के लिए अनुरोध किया कि वे अवश्य अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर तहसील कल्याण विभाग से किशोरी लाल व अंकुश विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें