फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के बिंद्रावणी में कबाड़ के स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर के बिंद्रावणी में सोमवार देर रात एक कबाड़ के बड़े स्टोर को आग लग गई। अग्निकांड में स्टोर में रखा सारा सामान जल गया है। लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग की तीन गाड़ियों के साथ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। कबाड़ का स्टोर नरेश धीमान का है। इस घटना में कारोबारी को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब तीन बजे कबाड़ के स्टोर में अचानक आग लग गई। स्टोर से धुआं देख घटना की सूचना मालिक नरेश धीमान को दी गई। रात को ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी भड़क गई कि इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सुबह 4 बजे दमकल विभाग को सूचित किया गया। इस पर तुरंत दमकल के कर्मचारी तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, फायर अधिकारी तिनाम सिंह सेन ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने भी घटना की पुष्टि की। कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों के बारे में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें