मंडी। बल्ह विधानसभा के ग्राम पंचायत खांदला में एंबुलेंस सड़क को बहाल करने के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपायुक्त ऋग्वेद को ज्ञापन सौंप कर मार्ग को जल्द बहाल करने की गुहार लगाई है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान कौशल्या देवी, मुरारी लाल, रीना देवी, लाल सिंह, डागू राम, केशव राम, खेमचंद, सोहन लाल, नानकू राम, गुलाब सिंह, गोविंद राम, गुरुदेव सहित अन्य लोगों का कहना है कि पंचायत की ओर से लाखों खर्च करके इस सड़क को बनाया गया है। शरारती तत्वों ने इस सड़क को बंद कर दिया है। मार्ग बंद होने के कारण दलित बस्ती के लोगों को परेशानी हो रही है।