पधर (मंडी)। चौहारघाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इसमें लोकेश, कशिश, अंकुश कुमार, मुस्कान ठाकुर, योगेश कुमार, रमन, कुमारी अंजलि, योगराज, हिमा देवी, राजीव कुमार, प्रेरणा, अनिता कुमारी, साहिल, प्रिया, बॉबी, शिवानी, प्रोमिला, मंगली देवी, सुरेश कुमार, पूजा देवी, अंकुश कुमार, सेजल, रमन, लोकेश, संदीप, योगा, विशाल, रोहित, रविंद्र, वीरेंद्र कुमार, लक्की, विद्या सागर, शबनम, स्वेता, पायल, स्नेहा, किरण, प्रिंस, योगराज, भरत, वीरेंद्र, रोहित, लक्की, सुनील कुमार आदि शामिल हैं।