फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल सौदे पर भाजपा लाल, राहुल गांधी का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी/करसोग। भाजपा ने राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जमकर प्रदर्शन किया। मंडी और करसोग में राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की मांग उठाई। मंडी के सेरी मंच पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर और रैली निकाली और शहर का चक्कर लगाया। सेरी मंच पर ही राहुल गांधी का पुतला भी जलाया गया। बाद में एडीएम राजीव कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया। उधर, करसोग में विधायक हीरालाल की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका और एसडीएम अपूर्व देवगन के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने तथ्यहीन और निराधार आरोप लगाकर राफेल सौदे का दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह किया। न्यायालय ने सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि इस समझौते पर किसी भी प्रकार का कोई घपला नहीं हैं और सौदा पूरी तरह से पारदर्शी था। इस रैली में जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर सहित युवा मोर्चा के अध्यक्ष राकेश वालिया, सभी मंडलों के अध्यक्ष, पूर्व विधायक और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें