फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरला में पशु औषधालय भवन का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने क्षेत्र के दौरे के दौरान लंगेहड़ पंचायत के बारल गांव में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सड़क योजना के तहत हरिजन बस्ती बारल सड़क का शुभारंभ किया। यह सड़क 10 लाख रुपये की लागत से बनेगी। उन्होंने गृहिणी योजना के तहत 13 गैस कनेक्शन भी वितरित किए। उन्होंने रियूर में पानी के दो टैंक, पांडला देव में एक, बंजाल में एक व लंगेहड़ में भी एक टैंक बनाने की घोषणा की। उन्होंने आईपीएच विभाग को आदेश दिए कि वह इन टैंकों का निर्माण जल्द पूरा करे। इसके बाद उन्होंने रेशम विभाग के कीटपालन केंद्र गयूण के भवन का भी शिलान्यास किया। उन्होंने मंडप में 10 लाख की लागत से बनने वाले स्टेडियम का भी शिलान्यास किया। इसके साथ ही मंत्री ने मोरला पशु औषधालय भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने बाल्हड़ा से कुल्हाण सड़क के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजयुमो महामंत्री रजत ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष पूर्ण चंद, प्रधान लंगेहड़ आशा कुमारी, प्रधान सरसकान प्रोमिला देवी, उपप्रधान दीप राज, उपनिदेशक रेशम विभाग बलदेव चौहान, संजय निराला, रितू निराला, जेपी नायक, मुकेश नायक, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें