फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हराबाग में कार-टेंपो टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर हराबाग में निर्माणाधीन फोरलेन पर दो गाड़ियों की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए यहां के अस्पताल में लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार मंडी से बिलासपुर जा रहे टेंपो की सामने से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया दोनों पक्षों में समझौता हो जाने से मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें