फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडयाली महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोह लिया मन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। संगीत सदन मंडी ने तीसरा मंडयाली महोत्सव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सभागार में आयोजित किया। इसमें मंडयाली संस्कृति से ओत प्रोत कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। सभागार कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं की तालियों से गूंजता रहा। संगीत सदन के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक दमदार प्रस्तुतियां पेश करके श्रोताओं को आत्मविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अभिलाषी विवि के उपकुलपति डॉ. अमर सिंह गुलेरिया रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रकाश चंद बिष्ट ने दी प्रज्वलित करके महोत्सव का आगाज किया। सोच फाउंडेशन के राजा सिंह मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि रहे। नित्यदर्शी वैद्य ने एंकर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति कत्थक रहा। इसमें संगीत सदन की छात्राओं ने ईशा डोगरा के निर्देशन में दमदार नृत्य पेश किया। युवा गायकों ने अपना पुरस्कृत गीत सारे जहां से अच्छा एक नए अंदाज में गाया। रुपेश्वरी शर्मा की अगुवाई में कुशला शर्मा, पुष्पा ठाकुर और वनिता महिंद्रू ने जब मंडयाली में संस्कार गीत गाए तो सारा हाल गीतों को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गया। विनोद बहल ने मंडयाली हास्य कविताएं सुनाईं। इस अवसर पर स्मारिका का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें