फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में दिखा महादेव का तांडव, काली का विराट रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। साईं मार्केट में आयोजित मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की 5वीं संध्या में बटाला से आए लव बटालवी ग्रुप के कलाकारों ने सुंदर झांकियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर लदरूहीं से स्वामी राम मोहन दास रामायणी ने अपनी मधुर वाणी और स्थानीय लोक गायक सुभाष ठाकुर ने श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। संध्या का आगाज महामाई की आरती से किया गया। 5वीं संध्या में आरती में थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर संदीप शर्मा परिवार सहित मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। रात्रि संध्या में द्रंग पंचायत समिति के अध्यक्ष अविकल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ हारगुनैण पंचायत के उपप्रधान कर्म सिंह भी उपस्थित थे। पंजाब के कलाकारों ने जहां भगवान भोले नाथ का तांडव नृत्य और मां काली के विराट रूप की झांकी प्रस्तुत की। श्री कृष्ण-सुदामा की मनमोहक झांकी ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोक गायक सुभाष ठाकुर ने भी श्रद्धालुओं का भरपूर मनोरंजन किया। श्री गणेश वंदना से शुरुआत करने के बाद उन्होंने पहाड़ी और हिंदी भजनों से समा बांधा। 5वीं संध्या में भी समिति ने 3 लक्की ड्रॉ निकाले। इसमें आदित्य जोशी को मोबाइल फोन निकला। वनीता तथा मंथन गुरंग को भी पुरस्कार निकले। रविवार रात को शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी ओम मरवाह और पारस मरवाह ने भंडारे का आयोजन किया। मां दुर्गा के पंडाल में मंगलवार को श्री राम कृष्ण आश्रम लदरूहीं के मुख्य संरक्षक स्वामी राम मोहन दास रामायणी की ओर से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें