फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संधोल में तीन गोशालाएं ढहीं, कई मकानों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में भूस्खलन और डंगे गिरने से लोगों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। भरौरी में एक बागवान का बगीचा भूस्खलन की चपेट में आ गया है। ब्यास देव और सुरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि लोनिवि ने जो सड़क की कटाई की है, उसकी वजह से उनका आम और नींबू का बगीचा भूस्खलन की चपेट में आया है। उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ लोनिवि पर कोर्ट में केस करेंगे। इससे अलावा संधोल में ल्हासे गिरने से कई मकानों को खतरा पैदा हो गया हैं। संधोल तहसील के तहत भाग सिंह निवासी फनैहल, गीता देवी पत्नी स्व. रोशन लाल निवासी फनैहल, माघी देवी पत्नी स्व. साजू राम के मकान को ल्हासा गिरने से खतरा पैदा हो गया है। खेड़ी गांव के जगदीश गोशाला, राजमल गांव कोट बहरी की गोशाला, अरुबा गांव तरयाम्बला की गोशाला भारी वर्षा के कारण ध्वस्त हो गई हैं। पवन कुमार निवासी लुधियाना के मकान के पास ल्हासा गिरने से मकान को खतरा पैदा हो गया है। उधर, एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा ने कहा कि पटवारी हल्का को आदेश दिए गए हैं कि जहां भी तिरपाल की जरूरत हो वहां तुरंत तिरपाल दिए जाएं। नुकसान की रिपोर्ट भी कार्यालय को भेजी जाए।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें