मंडी। बेरोजगार आईटीआई प्रशिक्षु अगर रोजगार पाना चाहते हैं तो 11 मई को आईआईटी मंडी चले आएं। देहरादून की सिनर्जी कंसल्टेंट एवं जॉब प्रोवाइडर कंपनी रोजगार के द्वार खोलेगी। 11 मई को आईटीआई मंडी में प्रशिक्षुओं के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि इंटरव्यू में वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जो वर्ष 2015 से 2017 तक आईटीआई से पास आउट हुए हों और जिन्होंने इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वायरमैन, एमएमवी, टर्नर, मशीनिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेडों में पास आउट किया हो। बताया कि इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 1994 से 30 मार्च 2000 के बीच 18 से 24 वर्ष होना आवश्यक है। कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9700 रुपये वेतन के साथ 875 रुपये बोनस भी दिया जाएगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से आईटीसी कपूरथला में जॉब मुहैया करवाई जाएगी। इंटरव्यू में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार 11 मई को अपने जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज के फोटो साथ लेकर सुबह 10 बजे आईटीआई में आयोजित होने वाली इस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।