फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो दिनों बाद उठा कूड़ा, शहरवासियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। दो दिनों से शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था मंगलवार को सुधर गई। नगर परिषद ने आज शहर के वार्डाें में लगे कूड़े के ढेरों को उठाकर लोगों को राहत पहुंचाई है। अधिकतर वार्डों में आज नगर परिषद के कर्मचारी वाहनों के साथ पहुंचे और उन्होंने गलियों और सड़कों पर पड़े कूड़े को उठाया। रविवार को लोअर समखेतर में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के घर के साथ ही सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए थे और गंदगी सड़क पर बिखरी हुई थी। इसके अलावा मंगवाई, थनेड़ा, पड्डल और अन्य वार्डों में भी गंदगी से लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। इस समस्या को ‘अमर उजाला’ ने सोमवार और मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके चलते प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई हुई और मंगलवार को सभी वार्डों से कूड़ा उठाया गया। वहीं, नप के कर्मचारियों को डोर टू डोर कूड़ा लेते हुए भी देखा गया। घरों से कई दिन बीत जाने के बाद भी कूड़ा लेने के लिए कोई कर्मी नहीं पहुंच रहे थे, जिसके कारण घरों मेें भी गंदगी ने पांव पसारने शुरू कर दिए थे। लोगों में इसके चलते नप कर्मचारियों के प्रति आक्रोश पनप रहा था। थनेहड़ा मोहल्ला के जयचंद, सतीश कुमार, वीरेंद सिंह, हरीश कुमार, दीपक कुमार, रमेश चंद, मीरा देवी, कमला देवी, सत्या देवी, कृष्णा देवी आदि ने बताया कि इस मोहल्ले से कई दिनों के बाद कूड़ा उठा है, इससे लोगों को राहत मिली है। उधर, ईओ नगर परिषद उर्वशी वालिया ने कहा कि ठेकेदार को सभी वार्डों से नियमित सफाई करने के आदेश दिए गए हैं। मंगलवार को अधिकतर वार्डों को साफ कर दिया गया है और डोर टू डोर भी कूड़ा कर्मचारियों द्वारा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें