फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट नंबर एक के जर्जर भवन की ऊपरी मंजिला पर निर्माण से भड़की बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर भवन पर निर्माण से भड़की बार एसोसिएशन
विज्ञापन

बैठक में प्रस्ताव पारित कर उच्च न्यायालय को भेजा
कहा, कोर्ट नंबर एक और दो के लिए बने आधुनिक परिसर
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)। कोर्ट नंबर एक की ऊपरी मंजिल पर निर्माणाधीन भवन का कार्य शुरू होने पर बार एसोसिएशन भड़क उठी है। पदाधिकारियों का कहना है कि संबंधित भवन कई वर्ष पहले बना है और जर्जर हालत में है। लेकिन लोनिवि अब इसी भवन पर लाखों रुपये खर्च करके एक मंजिल का निर्माण फिर करवा रहा है। बार एसोसिएशन ने आपात बैठक करते हुए उच्च न्यायालय के समक्ष इस कार्य को बंद करने की मांग की है और पुराने भवन को डिसमेंटल करके नया आधुनिक भवन बनाने की मांग उठाई है। बैठक प्रधान अमर सिंह चंदेल की अध्यक्षता में कोर्ट परिसर में हुई। अधिवक्ताओं ने मांग उठाई कि कोर्ट नंबर वन की पुरानी हो चुकी इमारत पर लोक निर्माण विभाग दूसरी मंजिल का निर्माण कर रहा है, जो तर्कसंगत नहीं है। उच्च न्यायालय से इस कार्य को तुरंत रोके जाने का प्रस्ताव भी पारित करके माननीय उच्च न्यायालय को भेजा गया। वहीं, नए कोर्ट कांप्लेक्स की मांग उठाई, जिसमें कोर्ट नंबर एक और दो के लिए आधुनिक भवन में निर्माण की मांग की है। बैठक में सरकाघाट बार के उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, सचिव हितेश गुलेरिया मौजूद रहे। वहीं, एक्सईएन महेश राणा ने कहा कि तीसरी मंजिल में शेडनुमा छत डलनी हैं। जिसका वजन कालम और दीवारों पर आना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें