फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक में बिजली के अघोषित कटों के चलते स्थानीय लोग और व्यापारी वर्ग परेशान है। रोजाना सुबह और शाम तथा दिन को अघोषित कटों से लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के भाग सिंह, रमेश कुमार, वीरेंद्र, लखनपाल, सुनील सुरेश, लाल सिंह और व्यापार मंडल के सदस्य अमृतपाल सिंह, राजेंद्र गुप्ता, पप्पू खान, राकेश ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, शक्ति सिंह आदि का कहना है कि रोज सुबह जब उन्हें दुकान के लिए जाना होता है तो विद्युत कट लग जाता है। शाम का भी यही आलम है। इन कटों से आम लोग तंग आ चुके हैं। जेई विद्युत मंडल चिंतन प्रकाश का कहना है कि अत्यधिक ओवरलोडिंग के चलते ट्रिपिंग हो रही है, जिसके चलते बार-बार लाइट जा रही है। वहीं, एक्सईएन जीएस शांडिल्य का कहना है कि नेरचौक को मुख्य सप्लाई बिजनी से आती है, लेकिन अत्यधिक ओवरलोडिंग के चलते सुबह और शाम सप्लाई सुंदरनगर से ली जाती है, जिसके चलते कट लग रहे हैं। विद्युत सप्लाई की चेंजिंग के चलते भी कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते भी कट लग रहे हैं। जल्दी कार्य पूरा होने पर लोगों को कटों से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें