फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सदर थाना के तहत रक्कड़ में 48 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रक्कड़ कॉलॉनी में एक महिला ने शनिवार को अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन महिला को डीएमसी लुधियाना ले गए, जहां महिला की मौत हो गई। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें