फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धाम खाकर लौट रहे लोगों से भरी पिकअप पलटी, दो बच्चों समेत 8 घायल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। हमीरपुर के लदरौर में लड़की की शादी की धाम खाकर लौट रहे लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर भांवला के नजदीक कैंची मोड़ पर पलट गई। हादसे में दो बच्चों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए बलद्वाड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब पौने आठ बजे का है। पिकअप में सवार होकर सभी मढ़ी के ध्वाली गांव जा रहे थे। अचानक कैंची मोड़ के पास तेज रफ्तार से पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से घायलों को बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों की पहचान अमर सिंह उम्र 39, रीना 31, अंकु ठाकुर उम्र 19, शौर्या 8, स्नेहा 12 और भाग सिंह के रूप में हुई है। हादसे की पुष्टि डीएसपी रामकर्ण ने की है। उन्होंने कहा कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर रही है। किसी भी सवार को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। प्रथमदृष्टत: हादसे का कारण तेज रफ्तारी और चालक की लापरवाही सामने आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें