फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर सड़क हादसों में तीन घायल

विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर वीरवार देर शाम सुंदरनगर में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धनोटु में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार बेरी निवासी सुभाष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें देर शाम उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी मंडी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें