फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वल्लभ कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। राजकीय महाविद्यालय वल्लभ में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती और लोकतांत्रित मूल्यों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपमंडलाधिकारी और रिटर्निंग अफसर पूजा चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसडीएम पूजा चौहान ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर मात्यार्पण किया। प्राचार्य आईडी शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। रिटर्निंग अधिकारी पूजा चौहान ने युवा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठावान बनें। मंडी विस क्षेत्र -33 के स्वीप नोडल अधिकारी प्रो डा चमन प्रेमी ने कहा कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता अभियान के अंतर्गत वल्लभ महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली स्पर्धा, संगोष्ठी, शपथ, पोस्टर मेकिंग, भाषण और वीवीपैट मशीन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता रैली को रिटर्निंग अफसर एसडीएम पूजा चौहान ने हरी झंडी दिखाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया। इस रैली में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेक्टर अफसर विनायक कश्यप के नेतृत्व में मास्टर ट्रेनर कमल राज और परमिंद्र सिंह ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों को वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन और प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग और सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें