फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम्मा में फॉर्च्यून गाड़ी नाले में गिरी, मां और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर गुम्मा के नजदीक एक फार्चून गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मां और बेटा घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

मां और बेटा मंडी के सौली खड्ड निवासी हैं। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जबकि बेटे को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। घायल महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर से मंडी जा रही एक फॉर्चून गाड़ी गुम्मा के नजदीक सड़क के साथ लगते नाले में गिर गई। इसमें कार में सवार मां सोनिया (58) और बेटा वैभव (27) घायल हो गए। सड़क में गुजर रहे वाहनों में सवार यात्रियों और आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया और महिला को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया। हादसे का शिकार हुए मां-बेटा पंजाब के अमृतसर से जोगिंद्रनगर होते हुए अपने घर मंडी जा रहे थे। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। कार्यकारी पुलिस थाना प्रभारी केहर सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें