फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में नेहा कुमारी रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस मेगा शिविर के चौथे दिन सभी स्वयंसेवियों ने प्रथम सत्र में व्यायाम किया। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें सिरमौर की नेहा कुमार ने प्रथम, मंडी की कृतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उसके पश्चात स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण और नारी सम्मान विषय पर चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजन किया। इसमें 30 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इसके परिणाम अंतिम दिन घोषित किए जाएंगे। मंगलवार को स्वयंसेवियों के मध्य राष्ट्रीय एकता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला शिमला के रितेश कुमार प्रथम, सोलन की शिवानी सोनी द्वितीय स्थान पर रहे। दोपहर सत्र में प्रवक्ता अशोक कुमार ने स्वयंसेवियों को डिजीटल और कैशलेस आदान-प्रदान विषय पर संबोधित किया। उसके पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने कैंप निदेशक दलीप सिंह ठाकुर और कैंप समन्वयक देव सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण विषय पर विभिन्न समूहों में विद्यालय परिसर से डाइट परिसर तक रैली निकालकर लोगों को बहुमूल्य संदेश दिया। इसके पश्चात डाइट प्राचार्य बलवीर भारद्वाज ने व्यक्तित्व विकास विषय पर स्वयंसेवियों के साथ विचार प्रकट साझा किया। कैंप निदेशक दिलीप सिंह ठाकुर ने शिविर के आयोजन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें