मंडी। हिमाचल किसान यूनियन की बैठक में जिला मंडी के पंजीकृत एवं प्रगतिशील किसानों ने विभाग को विक्रय किए गए धान बीज के शीघ्र भुगतान की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की ओर से धान का फाउंडेशन व सर्टिफाइड बीज तैयार कर कृषि विभाग को विक्रय किया। सात माह बीत जाने पर भी विभाग ने उन्हें धान के बीज का भुगतान नहीं किया है। किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सूंका राम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की और कृषि विभाग के निदेशक, मुख्य सचिव से भुगतान जारी करवाने की मांग की है। वहीं यूनियन के राज्य महासचिव सीता राम वर्मा ने कहा कि एक ओर सरकार लागत का डेढ़ गुना मूल्य कृषकों को देने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ गत वर्षों से जो खरीद करती थी, उससे भी सौ और डेढ़ सौ रुपये कम भुगतान कर रही है। उन्होंने कहा कि मक्की का समर्थन मूल्य सरकार ने 1700 रुपये घोषित किया था। लेकिन सरकार और विभाग ने एक दाना तक क्रय नहीं किया। जिस पर किसानों को अपनी उत्पादित मक्की को औने-पौने दामों पर विक्रय करना पड़ा। इस अवसर पर जिला महासचिव दुनी चंद शर्मा, बल्ह खंड के प्रधान पदम सिंह, सचिव मेहर चंद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
000