फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय के डॉग को प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नलवाड़ मेले में सुकेत डॉग शो 2019 का आयोजन सीसे मॉडल स्कूल कन्या के परिसर में किया गया। डॉग शो का शुभारंभ सुंदरनगर स्थित न्यायालय के जज विवेक खन्याल ने किया। राज्य स्तरीय सुकेत डॉग शो प्रतियोगिता में लार्ज ब्रीड, मीडियम ब्रीड और स्मॉल ब्रीड और ट्रेंड डॉग्स के अलावा फैंसी ड्रेस की विभिन्न श्रेणियों में प्रथम तीन स्थान अर्जित करने वाले डॉग मालिकों को नकद इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट ऑफ शो अजय का डॉग सौंकी रहा। जर्मन शैपर्ड ब्रीड में चंद्र शर्मा का डॉग रोमी प्रथम, फैंसी ड्रेस में गंगा राम को स्टेफी प्रथम रहा। पशु चिकित्सालय सुंदरनगर के प्रभारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि लार्ज ब्रीड में तेजेंद्र डोगरा का रॉक्स, स्मॉल ब्रीड में जेसी पुरी का डॉग टिपू प्रथम रहा। इसके अलावा ट्रेंड डॉग्स में अजय के डॉग को प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष डॉ. अमित शर्मा, डॉ. विपिन शर्मा, वन निगम की क्षेत्रीय प्रबंधक सुविना ठाकुर, पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त निदेशक डॉ. यूनुस अंसारी, डॉ. राजेंद्र जसवाल, डॉ. संजय पंडित, डॉ. संतोष और समाजसेवी एजी शेख विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें