फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल स्कूल मंडी के निखिल ने परीक्षा पर चर्चा में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी के छात्र निखिल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया। निखिल जिलेभर के सरकारी स्कूलों से एकमात्र ही छात्र था जिसने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन और छात्र के घर और क्षेत्र में खुुशी का माहौल है। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्कूल में देखा और सुना गया। इसमें स्कूल के समस्त छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ बच्चों के सीधे संवाद की हर बात को ध्यानपूर्वक सुना और परीक्षा में तनाव मुक्त रहने के टिप्स भी जाने। स्कूल के प्रधानाचार्य परस राम सैनी ने बताया कि निखिल जमा दो मेडिकल का छात्र है और नसलोह का रहने वाला है। यह छात्र बहुत ही मेधावी है और इसके चयन से स्कूल का नाम रोशन हुआ है। उधर, कार्यक्रम को लाइव सुनने और देखने वाले पुष्कर, दिनेश, संदेश, विशाल और रितेश आदि छात्रों ने बताया कि कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को देखकर उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। परीक्षा के दौरान तनाव नहीं लेने और पूरी प्लानिंग के साथ तैयारी करने की भी उन्हें सीख मिली है। इसके अलावा अपनी रुचि के अनुसार विषय चयनित करने और पढ़ने के लिए उचित टाइम टेबल बनाना आदि के बारे में उन्हें इस कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी मिली है। इस मौके पर स्कूल के छात्रों सहित स्कूल का पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें