फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनवारकलां में बंदरों ने महिला पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत बनवारकलां में बंदरों ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला घायल हो गई है। मंगलवार शाम को बनवारकलां की रीता देवी अपने घर के पास घास काट रही थी। उसी समय बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांववासी मौके पर पहुंचे और रीता देवी को बचाया। घायल महिला को गांववासियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रीता देवी को छुट्टी दे दी गई है। घायल महिला के पति राजेंद्र कुमार लोनिवि मंडल धर्मपुर में कार्यरत हैं। उधर, इस हादसे के बाद लोगों में भय का माहौल है। क्षेत्र के रामरथ शर्मा, मीरा शर्मा, सरिता देवी, प्रवीण कुमार, तुंगली देवी, बंटी कुमार, रीता देवी आदि ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। कहा कि यहां बंदरों का आतंक बढ़ गया है। घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को होती है। उन्होंने वन विभाग और सरकार से मांग की है कि बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द कोई ठोस कदम उठाए जाएं। डीएफओ राजीव कुमार ने कहा कि प्रभावित महिला को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। बंदरों को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें