फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मांगी प्रमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने मांगी पदोन्नति
विज्ञापन

वन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर को सौंपा मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडी स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में वन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर से मिला। इस दौरान उन्होंने उन्हें मांगपत्र सौंप कर पदोन्नति के कोटे को दस से बढ़ाकर बीस प्रतिशत करने की मांग उठाई। इसके अलावा पांच वर्षों के कार्यकाल वाले दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने की भी मांग रखी। वन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का उन्हें विश्वास दिलाया है। मांगपत्र में वन निगम की तर्ज पर वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी एकमुश्त छूट देकर वन रक्षकों एवं लिपिकों के पदों पर पदोन्नत करने की मांग की गई है। इस मौके पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ वन वृत्त मंडी के प्रधान आत्मा राम, मंडी एनजीओ के प्रधान हेमराज, रामपुर सर्किल के प्रधान रघुवीर सिंह, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर चंद ठाकुर, कुल्लू वन वृत्त के प्रधान योगराज शर्मा, धर्मशाला वन वृत्त के प्रधान जगदेव, वन वृत्त चंबा के सचिव जयराम, गोहर ब्लॉक के सचिव शेर सिंह और बिलासपुर वन वृत्त के प्रधान धर्म चंद सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें