पधर (मंडी)। थलटूखोड़ स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान श्रेष्ठ गतिविधियों को लेकर ओम प्रकाश को बेस्ट वालंटियर ब्वॉय और कुमारी दीपा को बेस्ट वालंटियर गर्ल्स चुना गया। कार्यक्रम अधिकारी विजयेंद्र मुगलाना ने बताया कि दोनों श्रेष्ठ वालंटियरों को स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पंचायत उपप्रधान नरेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य वीरेंदर पाल सिंह ने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि शिविर में प्राप्त अनुभवों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में प्रयोग में लाएं, तभी राष्ट्रीय सेवा योजना की सार्थकता सिद्ध होगी।