फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर रेडक्रॉस मेले में बुलाए जाएंगे स्टार कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में स्थानीय प्रशासन 29 अक्तूबर को रेडक्रॉस मेले का आयोजन करेगा। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। तैयारियों को लेकर उपमंडलाधिकारी कार्यालय में एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम अमित मैहरा ने की। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अन्य प्रतिष्ठानों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। रेडक्रॉस मेले को आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। शहर के प्रबुद्ध लोगों से भी सुझाव मांगे गए हैं। इस बार भी मेले के दौरान विभिन्न विभागों की आकर्षक प्रदर्शनियां, स्वास्थ्य शिविर तथा अन्य खान पान के स्टाल स्थापित किए जाएंगे। साथ ही स्वच्छ निर्मल भारत अभियान के तहत स्वच्छता पर कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। क्षेत्र के सरकारी एवं निजी स्कूलों के नन्हें कलाकारों को भी रेडक्रॉस मेले के दौरान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह केंद्रों की महिलाओं की ओर से निर्मित उत्पादों को बिक्री के लिए प्लाट वितरित किए जाएंगे। प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित करने की भी योजना है। स्थानीय कलाकार भी रेडक्रॉस मेले में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। एसडीएम ने मेले के सफल आयोजन के लिए शहर के व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें