फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोह स्कूल की छह खिलाड़ी जिलास्तरीय स्पर्धा को चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंडर-14 और अंडर-19 खंडस्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नसलोह के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अंडर-14 छात्र वर्ग में स्कूल के छात्र ऋषभ ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया तथा इसी वर्ग में छात्रों ने समूहगान में भी प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 छात्रा वर्ग में स्कूल की छात्रा कुमारी रिया ने भाषण में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी वर्ग की दो छात्राएं स्नेहा और वंदना कबड्डी में जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। अंडर-19 छात्रा वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में कुमारी नर्वदा ने प्रथम स्थान हासिल करके स्कूल का गौरव बढ़ाया है। इसी वर्ग में कुमारी प्रोमिला का कबड्डी में जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-19 छात्र वर्ग में स्कूल की वॉलीबाल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया है। वॉलीबाल में रितेश कुमार और कबड्डी में रमन का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इसी वर्ग में केवल कृष्ण ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। खंड स्तरीय खेलकूद तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र ठाकुर ने सभी शिक्षकों तथा बच्चों को बधाई दी है तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें