फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित मुद्दों के लिए किसान सभा करेगी विस घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
नबाही/सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल किसान सभा गोपालपुर खंड कमेटी की बैठक नबाही में शनिवार को हुई। खंड अध्यक्ष दिनेश काकू ने इस बैठक की अध्यक्षता की। इसमें सभी पंचायतों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। खंड सचिव मुनीष शर्मा ने कहा कि किसान सभा 3 अप्रैल को जमीन से बेदखली, मकानों को गिराने और बिजली, पानी के कनेक्शन काटने के खिलाफ, लावारिस पशुओं, बंदरों और जंगली जानवरों से निजात दिलाने और मनरेगा कानून को ढंग से लागू कराने के लिए विधानसभा का घेराव करेगी। इसमें पूरे प्रदेश से 10 हजार से अधिक किसान भाग लेंगे। जमीन से बेदखली के आदेशों के नाम पर सिर्फ गरीब लोगों को निशाना बनाया गया है और प्रदेश की सरकारें लोगों के हितों की रक्षा नहीं कर पाई हैं। प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। बैठक में कमलेश, राजीव, हल्कू्र, अमर सिंह, गुलाब सिंह, कली राम, दत्तराम, रूप लाल, गीता देवी, रामलाल, ओमचंद, शीतला देवी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें