फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्यातर स्कूल में मेधावियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हल्यातर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में अभिलाषी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरके अभिलाषी और उनकी पत्नी प्रधानाचार्य अभिलाषी कॉलेज ऑफ एजुकेशन डॉ. नर्मदा देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता और एसएमसी के प्रधान राज कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 25 हजार की राशि देने की घोषणा की। समारोह में छात्रों और छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। समारोह में मुख्यातिथि ने मेधावियों अमन वर्मा, अंकित वर्मा, पूनम देवी, विजय कुमार, रजनीश शर्मा, प्रीति देवी , अंचला, वंदना कुमारी, मनीशा देवी, सरस्वती देवी, परीक्षित, विकास, अजय कुमार, अमन वर्मा, अंकित वर्मा, सुजल, अर्जुन, शगुन, आदित्य, पंकज कुमार, मनीषा देवी, वंदना, आरती, उमा, करण, नरेंद्र, अमित और विशाल को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत हल्यातर रोशन लाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें