सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू स्थित कावेरी पब्लिक स्कूल के 12 विद्यार्थियों को जमा दो और दसवीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने पर प्रमाण पत्र के साथ नवाजा गया है। शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाचार्य ज्ञान चंद मित्तल ने स्कूल में आयोजित समारोह में इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ज्ञान चंद मित्तल ने बताया स्कूल के जमा दो के चार विद्यार्थियों अंकिता ठाकुर, ज्योति, प्रिंसी कश्यप और साहिल ठाकुर तथा दसवीं कक्षा के 8 विद्यार्थियों प्रतिभा कुमारी, साक्षी ठाकुर, अभिषेक कुमार, प्रदीप कुमार, पल्लवी, अनुराग ठाकुर, ईशा चंदेल और प्रियंका ने बोर्ड से मेरिट प्रमाण पत्र हासिल किये है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और अध्यापक वर्ग को बधाई दी है।