फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 लड़कों में रमेश प्रथम, नागेंद्र दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन का आयोजन किया गया है। इसमें अंडर-19 लड़कों में रमेश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। नागेंद्र पाल ने द्वितीय और पवन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 लड़कियों में मंजुला ने प्रथम, नेला ने द्वितीय और कुसुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मास्टर एथलीट वर्ग में अमर सिंह ने प्रथम, ओम प्रकाश ने द्वितीय और परमा राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विशेष चिल्ड्रन वर्ग में आईसीएएस से चमन लाल ने प्रथम, करन ने द्वितीय और सतीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन का शुभारंभ करते हुए उप निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम देवा श्वेता बानिक ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अनिवार्य है। हर नागरिक को चुनाव में मतदान अवश्य करना चाहिए। मैराथन में रोटरी क्लब सुंदरनगर की ओर से सहयोग करते हुए फल आदि वितरित किए गए हैं। नोडल अधिकारी विद्या ठाकुर ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन की गई। जिसमें विभिन्न वर्ग शामिल किए गए। प्रतिभागी जवाहर पार्क से टेल कंट्रोल और फिर जवाहर पार्क तक दौड़े। इस अवसर पर स्थानीय विशेष योग्यता के स्कूल की लड़कियां भी विशेष रूप से शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें