फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपाशा सदन में सिखाई जीने की कला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले के विपाशा सदन में खुशनुमा जीवन जीने की कला सिखाई गई। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में यह टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में उपायुक्त मंडी मदन चौहान ने विशेष रूप से शिरकत की और अपने विचार साझा किये। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में 600 सौ से अधिक अनुयायियों ने भाग लिया। राजयोगिनी ऊषा ने खुशनुमा जीवन जीने के लिए कुछ विशेष टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि यदि जीवन में आध्यात्मिकता को शामिल किया जाए तो जीवन के विभिन्न पहलुओं की एक समझ विकसित होती है। जीवन में जो भी घटनाएं होती हैं उनका संबंध हमारे पिछले जन्मों के कर्मों से है। जीवन में परिस्थितियां हमें सिखाने और हमारी क्षमता को बढ़ाने के लिए आती हैं। उपायुक्त ने कहा कि तेज रफ्तार जीवन की भागदौड़ में आज तनाव स्वाभाविक हो गया है। आज जीवन में आध्यात्मिकता के समावेश की बहुत आवश्यकता है। संस्थान वृृत्त जिला मंडी की प्रभारी राजयोगिनी शीला ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए राजयोग मेडिटेशन कोर्स करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें