सुंदरनगर (मंडी)। डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास निर्माण सप्ताह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया जा रहा है। इसमें एलकेजी और यूकेजी कक्षा के बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। शुक्रवार को बच्चों ने विभिन्न किरदारों के रूप में सहपाठियों को बहुत ही महत्वपूर्ण सीख दी। प्रधानाचार्य मोहित चुग ने कहा कि बच्चों ने बहुत अच्छे ढंग से अपने किरदारों को निभाया है। उन्हें उम्मीद है कि बच्चे इस ज्ञान को आने वाले समय में अपने जीवन में भी अपनाएंगे। तीसरे दिन बच्चों ने महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, नरेंद्र मोदी, पानी, पेड़, सूरज, डाकिया, नर्स, आंखें तथा नाक के किरदार निभाए। इन किरदारों को बच्चों ने बेहद सुुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी इस कला को देखकर शिक्षक, अभिभावक और अन्य बच्चे बहुत प्रभावित हुए। प्रधानाचार्य ने इसके लिए बच्चों के अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डीएवी संस्था पढ़ाई के साथ समय-समय पर वर्तमान युग की मांग को देखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है, इससे बच्चों का संपूर्ण विकास होता है।